तड़पाया नहीं करते….

यूँ दूर रहकर दूरियों को बढ़ाया नहीं करते,
अपने दीवानों को ऐसे सताया नहीं करते,
हर वक़्त बस जिसे तुम्हारा हो ख्याल,
उसे अपनी आवाज़ के लिए तड़पाया नहीं करते।

अगर खता हो गयी …

अगर खता हो गयी तो फिर सज़ा सुना दो,
दिल में इतना दर्द क्यूँ है वजह बता दो,
देर हो गयी आपको याद करने में जरूर,
लेकिन तुमको भुला देंगे ये ख्याल मिटा दो।

मेरी जिंदगी की कहानी…

मेरी जिंदगी की कहानी भी बड़ी मशहूर हुई,
जब मैं भी किसी के ग़म में चूर हुई,
मुझे इस दर्द के साथ जीना पड़ा,
कुछ इस कदर मैं वक़्त के हाथों मजबूर हुई।

मैंने जिसे भी चाहा अपना बनाना,
सबसे पहले वही चीज मुझसे दूर हुई,
एक बार जो गए फिर कहाँ मिले वो लोग,
जिनके बिना मेरी जिंदगी बेनूर हुई।

Whenever it rains, I feel U

आ जाते हैं वो भी रोज ख्बाबो मे,,

जो कहते हैं हम तो कही जाते ही Nahi.

मोहब्बत का कोई Rang नही फिर भी वो रंगीन है,,

प्यार का कोई चेहरा नही फिर भी वो हसीन हैं|

Whenever it rains, I feel U.

गुजरे हैं इस मुकाम

गुजरे हैं इश्क़ में हम इस मुकाम से
नफरत सी हो गई है मोहब्बत के नाम से
हम वह नहीं जो मोहब्बत में रो कर के
जिंदगी को गुजार दे…
अगर परछाई भी तेरी नजर आ जाए
तो उसे भी ठोकर मार दें।